YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 मशहूर एक्टर सतीश कौल का कोरोना से निधन 

 मशहूर एक्टर सतीश कौल का कोरोना से निधन 

नई दिल्ली । मशहूर एक्टर सतीश कौल का शनिवार को कोरोना से निधन हो गया है। उन्होंने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत'  में इंद्र देव का किरदार निभाया था। इस किरदार के बाद वो काफी पॉपुलर हो गए थे। सतीश कौल  के निधन की जानकारी बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने शनिवार को ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है: "सतीश कौल के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। वो मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्टर थे। पिछले कई दिनों से वो बीमार थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"
सतीश कौल लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में उनको कारोना भी हुआ था। बताया ये भी जा रहा है कि वो आर्थिक समस्या से भी जूझ रहे थे सतीश कौल ने पंजाबी और हिंदी में मिलाकर करीब 300 से अध‍िक फिल्‍में में काम किया था। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उनको 'महाभारत' में इंद्र देव के किरदार से ही मिली। 
सतीश कौल ने 'महाभारत' के अलाव सर्कस और विक्रम बेताल जैसे मशहूर टीवी शो में भी काम किया था। उन्होंने 'प्यार तो होना ही था' और 'आंटी नंबर 1' जैसी फिल्मों में अपने हुनर का जादू बिखेरा था। सतीश कौल साल 2011 में मुंबई से वापस पंजाब आ गए थे। 
 

Related Posts