YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

गोवा में भाजपा की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने छोड़ा साथ सरकार पर बांटने वाली राजनीति का आरोप लगाया

गोवा में भाजपा की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने छोड़ा साथ सरकार पर बांटने वाली राजनीति का आरोप लगाया

पणजी  । भाजपा की अगुवाई वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी एनडीए को एक और बड़ा झटका लगा है। गोवा में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने एनडीए का साथ छोडऩे का ऐलान कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने एनडीए के चेयरमैन और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अलग होने की बात कही है। हालांकि 2019 से ही दोनों के बीच दरारें पडऩे लगी थीं। तब नेताओं ने भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए थे। विजय सरदेसाई ने आरोप लगाया कि प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली सरकार के फैसले एंटी गोवा नीतियों के तहत आते हैं। ये गोवा की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बंटवारे की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। सरदेसाई ने कहा कि भाजपा सरकार अब करप्शन में घिर चुकी है और यहां ईमानदारी बिल्कुल नहीं रह गई है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी का एनडीए का साथ छोडऩे का फैसला ऐसे समय पर आया है जब राज्य में चुनाव नजदीक आने लगे हैं। अगले साल यानी 2022 में यहां चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार भाजपा के लिए यहां मुश्किलें बढऩे वाली हैं।
 

Related Posts