YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

द पावर से हुई जन्नत की एक्ट्रेस सोनल चौहान की वापसी 

द पावर से हुई जन्नत की एक्ट्रेस सोनल चौहान की वापसी 

मुम्बई। फिल्म जन्नत के  गाने 'जरा सी दिल में दे जगह तू' से मशहूर हुई एक्ट्रेस सोनल चौहान की खूबसूरती के लोग कायल हो गये थे। सोनल की पहली फिल्म जन्नत सुपरहित हुई। इसी के साथ सोनल भी स्टार बन गयी। सुपरहिट फिल्म देने के बाद  सोनल फैंस के दिल में जगह बनायी लेकिन बॉलीवुड में नहीं। सोनल ने बॉलीवुड की कई फिल्में की लेकिन वो फिल्में औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी। धीरे धीरे जन्नत की एक्ट्रेस फिल्मों में लीड एक्ट्रेस से हट कर साइड रोल में नजर आने लगी। 2008 से लेकर 2021 तक हर साल वह  संघर्ष करते छोटे -मोटे रोल में नजर आती रहीं। हाल ही में विद्युत जामवाल की जी5 पर रिलीज हुई फिल्म द पावर में भी वह नजर आयी थी।  ऐसा माना जा रहा था कि सोनल चौहान का करियर खत्म हो गया है लेकिन द पावर में उन्होंने एक तरफा प्यार में पड़ी लड़की का किरदार निभाया जिसके लिए उन्हें तारीफ भी मिली है। 
इसे भी पढ़ें: आरआरआर का शानदार पोस्टर रिलीज, जूनियर एनटीआर और राम चरण हवा में उड़ते दिखें 
सोनल चौहान एक एक्ट्रेस के साथ-साथ भारतीय मॉडल, गायिका भी है जो तेलुगु और हिंदी सिनेमा में काम करती हैं। उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता जीती है। वह पहली बार हिमेश रेशमिया के गाने 'आप का सुरूर' में दिखाई दीं। इसके बाद वह डायरेक्ट इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत में दिखाई दीं। उसने भट्ट के साथ एक तीन-फिल्म सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से दो लंबित हैं। उन्होंने एक तेलुगु फिल्म लीजेंड में अभिनय किया, जिसमें नंदामुरी बालकृष्ण की भूमिका निभाई और टॉलीवुड में उनकी वापसी हुई। उनका अगला प्रोजेक्ट पंडाग चेसको था। 2015 की शुरुआत में, उन्होंने दो तेलुगु फ़िल्में साइन कीं: साइज़ ज़ीरो आर्य के सामने और शेर नंदामुरी कल्याण राम के सामने। इस समय बॉलीवुड से ज्यादा सोनल को आप टॉलीवुड में एक्टिव देख सकते हैं। 
ताजा अपडेट के मुताबिक सोनल चौहान ने एक बार फिर अपने फैंस की दिल की धड़कने बढ़ा दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद ही बोल्ड तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह बिकनी में दिखायी दे रही हैं। ताजा तस्वीरें सोनल के हॉलीडे की है। भले ही सोनल चौहान ने ज्यादा फिल्में नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोइंग की संख्या ज्यादा है। सोनल को 3.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उस बड़ी फैन फॉलोइंग के कारण उनकी अच्छी खासी इनकम भी हो जाती हैं। इस लिए सोनल आज भी काफी एक्टिव है। वह अपने हैल्थ का काफी ध्यान रखती है। 
 

Related Posts