YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टलीं

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टलीं

लखनऊ  । सीबीएसई के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी गई हैं। यह दूसरा मौका है जब कोरोना के चलते परीक्षाएं स्थगित हुई हैं। इससे पहले 24 अप्रैल, फिर 8 मई से बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। इन दोनों परीक्षाओं में करीब 56 लाख स्टूडेंट शामिल होने वाले थे। अब 20 मई के बाद परीक्षा कराए जाने की संभावना है। इसके साथ प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी 15 मई तक के लिए टाल दी गई हैं। क्लास एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज भी अब 15 मई तक बंद रहेंगे।
24 घंटे में रिकॉर्ड 1.99 लाख से ज्यादा मरीज मिले
देश में कोरोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 99 हजार 376 नए मरीज मिले हैं। 93,418 ठीक हुए और 1,037 की मौत हो गई। नए केस का आंकड़ा पिछले साल 16 सितंबर को आए पहले पीक के दोगुना से ज्यादा हो गया है। तब एक दिन में सबसे ज्यादा 97,860 केस आए थे। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14 लाख 65 हजार 877 हो गई है। यह 15 लाख के पार हो सकती है, क्योंकि इसमें बीते दो दिन से एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है।
 

Related Posts