YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली और आसपास सटे इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश

दिल्ली और आसपास सटे इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश

नई दिल्ली ।  शुक्रवार को दोपहर के बाद देश की राजधानी दिल्ली और आसपास सटे इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। यह करीब 4 बजे से शुरू हुआ और दृश्यता प्रभावित हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बादल छाए रहने से पारा थोड़ा नीचे आया है और इस दौरान हवा की गति 50 किमी प्रति घंटा थी। 
शहर में सुबह का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक पायदान ऊपर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
 

Related Posts