YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 “मेरा बूथ कोरोना मुक्त“ अभियान के तहत आज भाजपा ने की कई जरूरतमंदों की सहायता : नवीन कुमार प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने बढ़ते कोरोना को लेकर उठाया सराहनीय कदम

 “मेरा बूथ कोरोना मुक्त“ अभियान के तहत आज भाजपा ने की कई जरूरतमंदों की सहायता : नवीन कुमार प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने बढ़ते कोरोना को लेकर उठाया सराहनीय कदम


नई दिल्ली । प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर सहायता अभियान चलाने का जो फैसला किया था आज उससे कई लोगों की सहायता की गई। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो हेल्पलाइन सेंटर शुरू की गई है उसमें सहायता के लिए आज लगभग 950 फोन कॉल्स आई हैं जिनमें से लगभग 600 लोगों को डॉक्टरी सलाह दी गई और बाकी लोगों को सहायता हेतु भोजन उपलब्ध कराया गया।
श्री कुमार ने बताया कि इस अभियान के प्रमुख सुनील यादव ने 21 डॉक्टरों की टीम के साथ जिसमें डॉ. हरीश गुप्ता, डॉ. वी. एस. रूहेला, डॉ. अनिल गोयल, डॉ. वी के मोंगा आदि जैसे वरिष्ठ डॉक्टर शामिल थे, लोगों को उचित डॉक्टरी सलाह देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की स्थिति अभी फिलहाल दिल्ली की लापरवाह सरकार ने बना दी है उसमें भाजपा द्वारा घर में उपचाराधीन लोगों को डॉक्टर की सलाह देने, जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने जैसे काम काफी मददगार साबित हो रहा है। एक बड़े स्तर पर इस अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। आने वाले समय में इस अभियान से काफी लोग और ज्यादा लाभांवित होने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता से अनुरोध किया कि भारतीय जनता पार्टी ने जो हेल्पलाइन नंबर (7303414917, 9717247796 और 9958837228) जारी की है उसे जरूरत मंद लोगों तक अधिक से अधिक पहुँचाए ताकि इस महामारी में सबकी सहायता की जा सके। 
इसके आलावा आज राष्ट्रीय भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निर्देश पर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ ने रोहिणी सेक्टर 9 में एक नमो कोविड केअर सेंटर का उद्घाटन किया। जिसमें बेड की व्यवस्था की गई है ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों का वहां देख रेख की जा सके। इस अनोखी पहल के लिए उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है।
 

Related Posts