YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली में ऑक्सीजन को लेकर मचा हाहाकार

दिल्ली में ऑक्सीजन को लेकर मचा हाहाकार

नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले जहां कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं अब ऑक्सीजन की किल्लत ने दोहरी परेशानी खड़ी कर दी है। सेंट स्टीफंस अस्पताल ने कहा कि उनके यहां ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। अस्पताल में केवल एक से डेढ़ घंटे की ऑक्सीजन बची है। वहीं गंगाराम में 5 घंटे तो अपोलो अस्पताल में 10-12 घंटे के लिए ऑक्सीजन बची है। स्टीफंस अस्पताल में 350 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। यदि अस्पताल को जल्दी से ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिलती है तो इन मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है। स्टीफंस अस्पताल के एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर जॉन पुन्नूज ने कहा, 'स्टीफंस अस्पताल में अगले एक से डेढ़ घंटे की ऑक्सीजन बची है। 350 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। हरियाणा के फरीदाबाद से ऑक्सीजन सप्लाई करने वाला वेंडर लिंडे इंडिया सप्लाई नहीं लेकर पहुंचा है। 
अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने ऑक्सीजन देने से मना कर दिया है। मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल ने तुरंत ऑक्सीजन सप्लाई करने की मांग की है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जितनी जल्दी हो सके ऑक्सीजन की सप्लाी की जाए वरना मरीजों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी। हालांकि अब वेंडर ने अस्पताल को छह बजे तक ऑक्सीजन देने का भरोसा दिया है। गंगाराम अस्पताल भी ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में केवल पांच घंटे की ऑक्सीजन बची है। इसकी जानकारी खुद अस्पताल प्रशासन ने दी। प्रशासन ने कहा कि वर्तमान में गंगा राम सिटी अस्पताल में आईसीयू में 10 सहित 58 कोविड रोगी भर्ती हैं। 35 मरीज भर्ती होने के इंतजार में हैं। हमारे पास केवल पांच घंटे की ऑक्सीजन बची है। अपोलो अस्पताल में बिना किसी विकल्प के सभी रोगियों के लिए केवल 10-12 घंटे की ऑक्सीजन आपूर्ति उपलब्ध है। अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में होने वाली देरी का गंभीर असर 350 से अधिक कोविड-19 मरीजों पर पड़ेगा जो ऑक्सीजन पर निर्भर हैं।
 

Related Posts