YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) क्वारैंटाइन में अर्जुन रामपाल कर रहे हैं पेंटिंग

(रंग संसार) क्वारैंटाइन में अर्जुन रामपाल कर रहे हैं पेंटिंग

एक्टर अर्जुन रामपाल हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोविड पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारैंटाइन कर लिया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट शेयर कर क्वारैंटाइन लाइफ के बारे में अपने फैंस को बताया। अर्जुन ने पोस्ट में जो फोटो शेयर की है, उसमें वे कैनवास पर पेंटिंग बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "क्वारैंटाइन में कुछ नया करने की कोशिश कर रहा हूं। क्वारैंटाइन लाइफ- डे-4।" अर्जुन ने क्वारैंटाइन का दूसरा दिन किताबों के संग बिताया था। उन्होंने किताबे पढ़ने के दौरान की एक फोटो को भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया था। अर्जुन ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी भी पोस्ट शेयर कर ही दी थी।

Related Posts