YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन खत्म

 चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन खत्म

चंडीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन को आखिरी विकल्प बताने के बाद अब यूटी प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन को हटाने का फैसला लिया है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने पिछले हफ्ते वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था। इसके तहत शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध था। अब इसे हटा दिया गया है। हालांकि नाइट कफ्र्यू रात दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक लगेगा। वीकेंड लॉकडाउन के खिलाफ शहर के कई संगठन लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। व्यापारी संगठनों के साथ कई राजनीतिक दल भी इसके विरोध में उतर आए थे। सूत्रों का कहना है कि कोरोना के लगातार केस बढऩे पर केंद्रीय अधिकारियों ने यूटी प्रशासन को सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। उसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इस घोषणा के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राज्य सरकारों से कहा कि लॉकडाउन आखिरी विकल्प होना चाहिए। उसके बाद से प्रशासन बैकफुट पर था। ऐसे में माना जा रहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन हटाने पर फैसला ले सकता है। उसके बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन की बैठक हुई और लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया गया। 
 

Related Posts