YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

टिकैत बोले-टीका लगवाएंगे, पर टेस्ट नहीं कराएंगे किसान नेता बोले-हमें छेड़ा तो करेंगे सुताई

टिकैत बोले-टीका लगवाएंगे, पर टेस्ट नहीं कराएंगे किसान नेता बोले-हमें छेड़ा तो करेंगे सुताई

हिसार । किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को हरियाणा के हिसार में पहुंचे। उन्होंने बार एसोसिएशन के धरने को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमें छेडऩे का प्रयास किया गया तो हम भी सुताई करेंगे। सुताई शब्द का मतलब हमारे गांवों के लोग काफी अच्छे से समझते हैं। टिकैत ने कहा कि यूपी में भी तंबू उखाड़ रहे हैं। सरकार का पूरा देश में विरोध है। एक डेढ़ महीने बाद यूपी में सबसे अधिक सभाएं होंगी। दिल्ली के चारों ओर करीब 300 मीटर के एरिया के हिस्से को हरियाणा ही माना जाता है। इन एरिया के लोग सबसे कम समय में दिल्ली पहुंच सकते हैं। इस कारण आंदोलन की जिम्मेदारी इस क्षेत्र के लोगों के कंधों पर ज्यादा हैं। कोरोना वैक्सीन पर उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर बैठे किसान इंजेक्शन लेंगे लेकिन कोरोना टेस्ट नहीं कराएंगे। इंजेक्शन भी तब लगवाएंगे जब आधे इंजेक्शन पुलिस कर्मी लगवाएंगे। हमें सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।
एक तरह का बुखार ही है कोरोना
टिकैत ने सवाल किया कि अगर कोरोना इतना खतरनाक है तो कुछ लोग बंगाल में रैली क्यों कर रहे हैं। कोरोना को एक तरह का बुखार ही मान सकते हैं। लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही तो वहां की सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे साथ धोखा करती है। बंगाल के साथ भी धोखा कर रही है। अभी 5 महीने ही आंदोलन चला है। अगर सरकार पांच साल चलती है तो आंदोलन 5 साल क्यों नहीं चल सकती। 
 

Related Posts