YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

सुष्मिता ने दिल्ली के अस्पताल के लिए अरेंज कराए सिलेंडर्स

सुष्मिता ने दिल्ली के अस्पताल के लिए अरेंज कराए सिलेंडर्स

मुंबई । एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन तब भावुक हो गईं, जब उन्होंने दिल्ली के एक डॉक्टर को मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन न होने के कारण रोते हुए देखा। इतना ही नहीं, मुंबई में बैठीं सुष्मिता ने दिल्ली के इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर्स का इंतजाम कराया। हालांकि, उनके पास इन्हें भेजने का साधन नहीं था। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुहार लगाई। सुष्मिता ने दिल्ली के शांति मुकुंद हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. सुनील सागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, यह बहुत ही दिल तोडऩे है। हर जगह ऑक्सीजन का संकट है। मैंने इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर्स अरेंज करने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन मुंबई से दिल्ली पहुंचाने का कोई तरीका नहीं है। प्लीज रास्ता खोजने में मदद करें। करीब डेढ़ घंटे बाद सुष्मिता ने एक अन्य पोस्ट कर बताया था कि दिल्ली के उस अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था हो गई है। उन्होंने लिखा, इससे मुझे सिलेंडर्स भेजने के लिए और समय मिल गया है। अवेयरनेस और सपोर्ट के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। बहुत आभारी हूं। हमेशा नेकदिल रहें। यह आपको सूट करता है। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 26,169 नए मामले सामने आए थे। जबकि 306 लोगों की मौत हो गई थी।
 

Related Posts