YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 लॉकडाउन में इलेक्ट्रिशियन व कुरियर सेवाओं को मिली छूट

 लॉकडाउन में इलेक्ट्रिशियन व कुरियर सेवाओं को मिली छूट

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने 7 दिन लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इससे पहले लगे 6 दिनों का लॉकडाउन 26 मई को सुबह 5 बजे खत्म हो रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढा़या जा रहा है। यानि अब दिल्ली में 3 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। वहीं, सरकार ने इस बार सात दिन लॉकडाउन बढ़ाने के साथ सेल्फ इम्प्लायड (इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कुरियर सेवा) जैसी सेवाओं को राहत दी है। 
लॉकडाउन को लेकर रविवार को जारी आदेश के मुताबिक इस स्कूल की किताबें लेने के लिए बुक स्टोर और गर्मी को देखते हुए पंखे व कूलर की दुकान खोलने की मंजूरी सरकार ने दी है। हालांकि इसे खोलने के लिए ऐसे लोगों को ई-पास बनवाना पड़ेगा। जिसके पास पहले से वीकेंड कर्फ्यू और लॉकडाउन का ई-पास है वो मान्य होगा। वहीं, अभी तक जिसे जरूरत है और उसका ई-पास नहीं बना है तो वो दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर जाकर इसे बनवा सकता है। वेबसाइट पर जाने पर उसके होम पेज पर लॉकडाउन से जुड़े ई-पास बनवान की लिंक मिलेगा। वहां, आवेदन करने के बाद सिर्फ जरूरी सेवा और छूट वालों को पास मिलेगा। ई-पास की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी दोनों मान्य होगी।
 

Related Posts