YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

कोरोना मरीजों के लिए रिलायंस फाउंडेशन की पहल, 875 बेड्स का निशुल्क करेगा संचालन

कोरोना मरीजों के लिए रिलायंस फाउंडेशन की पहल, 875 बेड्स का निशुल्क करेगा संचालन

नई दिल्ली । मुंबई में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए रिलायंस फ़ाउंडेशन ने मरीजो को बेहतर इलाज देने की अपनी मुहिम तेज कर दी है। फाउंडेशन मुंबई में 875 कोविड बेड्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। मुंबई में वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इडिया में कोविड मरीजों के लिए बनाई गई 550 बिस्तरों वाली कोविड यूनिट को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल एक मई से संभाल लेगा। यहां 100 बिस्तरों वाला आईसीयू भी तैयार किया जा रहा है। 15 मई से यहां गंभीर मरीजों को दाखिला मिलने लगेगा। इसके अलावा बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों के लिए 100 बेड, मुंबई के बीकेसी में, ट्रायडेंट होटल में तैयार किए जा रहे हैं। 
देश का पहला कोविड अस्पताल भी रिलायंस फाउंडेशन के डॉक्टर्स ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में तैयार किया था। यहां 100 मरीजों की देखरेख फाउंडेशन कर रहा था। इसकी क्षमता में भी इजाफा किया जा रहा है। 45 आईसीयू बेड समेत अब यहां कुल 125 मरीजों का इलाज रिलायंस फाउंडेशन के जिम्मे होगा। नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया और सेवन हिल्स अस्पताल में कोरोना के सभी मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इडिया में मौजूद फैसिलिटी में इलाज में काम आने वाली सभी चीज़ों, जैसे कि आईसीयू बेड, मॉनिटर, वेंटिलेटर सहित अन्य चिकित्सा संबंधित मशीनों और 650 बेड का पूरा खर्च रिलायंस फाउंडेशन उठाएगी। 
डॉक्टरों और नर्सों सहित फ़्रंटलाइन स्टाफ के 500 से ज़्यादा सदस्य 24 घंटे मरीज़ों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे। रिलायंस फाउंडेशन ने कोविड मरीज़ों के इलाज के लिए जो नए कदम उठाए हैं इनके बारे में संस्था की चेयरपर्सन नीता अंबानी का कहना है कि रिलायंस फाउंडेशन हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहा है और यह हमारा कर्तव्य है कि महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में हम भारत का साथ दें। मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सेवा प्रदान करके, हमारे डॉक्टरों और फ़्रंटलाइन स्टाफ़ ने अपने अथक प्रयासों से अनेकों मरीज़ों की जान बचाने में मदद की है। सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मुंबई शहर में कोविड मरीजों के लिए कुल 875 बिस्तरों का प्रबंधन करेगा। 
उन्होंने कहा, हम गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दमन, दीव और नगर हवेली को 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन रोज मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं। ऑक्सीजन का उत्पादन और भी बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं। इस खराब दौर में भारत और मुंबई की मदद के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, एक भारतीय के रूप में हमसे जो भी कुछ भी बन पड़ेगा हम करेंगे। कोरोना हारेगा इंडिया जीतेगा। रिलायंस फाउंडेशन ने पिछले साल अन्न सेवा के तहत 5.5 करोड़ लोगों को भोजन कराया था।
 

Related Posts