YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) अर्जुन कपूर ने बताया मलाइका अरोड़ा से क्या सीखा

(रंग संसार) अर्जुन कपूर ने बताया मलाइका अरोड़ा से क्या सीखा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2019 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। उन्हें अक्सर साथ-साथ आउटिंग पर देखा जाता है। यहां तक कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान वे एक ही फ्लैट में साथ रह रहे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से क्या सीखा है? जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे यह पसंद है कि वे कितनी डिग्निफाई हैं। 20 साल की उम्र में काम शुरू करने से लेकर अब तक वे वैसी ही हैं। एक स्वतंत्र महिला होने के नाते उनकी अपनी पर्सनैलिटी है।" अर्जुन के मुताबिक, उन्होंने कभी मलाइका को शिकायत करते नहीं देखा। वे कहते हैं, "वे डिग्निटी के साथ सिर झुकाए रहती हैं, अपने काम को बोलने देती हैं और जिंदगी को अपने तरीके से जीती हैं। मैं हर दिन उनसे सीखता हूं।"

Related Posts