YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली चार सालों में अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा 28 अप्रैल

दिल्ली चार सालों में अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा 28 अप्रैल

नई दिल्ली । पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीते दिनों दिल्ली वालों को अप्रैल के महीने से गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम ने करवट ली है। जिसके तहत बुधवार चार सालों में अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बुधवार का दिन अब तक इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 42.2 डिग्री पर दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 के बाद बुधवार को अप्रैल महीने में किसी वर्ष के किसी भी दिन मेें अधिक तापमान 42.2 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। इससे पहले 21 अप्रैल 2017 को अधिकमतम तापमान 43.2 डिग्री पर दर्ज किया गया था। राजधानी दिल्ली में इस बार मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। एक तरफ जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा है, तो वहीं दूसरी और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री की गिरावट के साथ 33 डिग्री के पास पहुंचा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम ने करवट ली थी। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी, लेेकिन यह सीमित थी। इस महीने गर्म दिनों की संख्या अधिक रही है। जिसके तहत अप्रैल महीने में अभी तक 7 दिन पारा 40 के पार दर्ज किया गया है। जो सामान्य से अधिक है। दिल्ली वालों को फिलहाल अप्रैल महीने बचे हुए दिनों में गर्मी से कोई राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है, लेकिन मई के महीने मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुतााबिक अप्रैल के बचे हुए दिनों में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज हो सकता है, लेकिन 1 मई शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से पारा गिरेगा। जिसके तहत सोमवार तक अधिक तापमान 37 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। जो सामन्य से 3 डिग्री कम होगा।
 

Related Posts