YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

ऑक्सीजन बेड बढ़ाएं होम आइसोलेशन व्यवस्था को मजबूत बनाएं : अरविंद केजरीवाल

ऑक्सीजन बेड बढ़ाएं होम आइसोलेशन व्यवस्था को मजबूत बनाएं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की निर्देश दिया है। साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों तक पहुंच और उस व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बेड तेजी से बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा। केजरीवाल ने बुधवार को कोरोना के मौजूदा हालात को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले तीन दिन में दिल्ली में तेजी से ऑक्सीजन बेड बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि कहा कि लोगों से अपील करें कि बहुत जरूरी होने पर ही वह अस्पताल आएं। उन्होंने कहा कि उसके साथ हमें होम आइसोलेशन की निगरानी प्रणाली को मजूबत करना होगा। रोजाना मरीजों को फोन किया जाएं। उन्हें घर पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाएं। गंभीर स्थिति आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। आने वाले दिनों में 1200 आईसीयू बेड बनकर तैयार होंगे। रामलीला ग्राउंड में 500-500 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। यह 10 मई तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक के बाद ट्वीट करके कहा कि अधिकारियों के साथ मौजूदा हालात पर चर्चा हुई है। उन्हें तेजी से ऑक्सीजन बेड बढ़ाने और होम आइसोलेशन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।
 

Related Posts