YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मतगणना शुरू, भाजपा-कांग्रेस ने किए अपनी-अपनी जीत के दावे - शुरुआती रुझान में एनडीए 335 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर

मतगणना शुरू, भाजपा-कांग्रेस ने किए अपनी-अपनी जीत के दावे - शुरुआती रुझान में एनडीए 335 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर

देश की सभी लोकसभा सीटों के आंकड़े सामने आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रही हैं। 542 लोकसभा सीटों के रुझानों में एनडीए 335, यूपीए 101 तथा अन्य 106 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है।  लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही देश के दो प्रमुख प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सत्ता पाने को लेकर आश्वस्त हैं। जबकि, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भी अपनी जीत की उम्मीद लगाए हुए है। 
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन ने दावा किया कि कांग्रेस दिल्ली में ही नहीं, पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन करेगी और राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। उधर, केंद्रीय मंत्री और एलजेपी सुप्रीमो रामविलास पासवान के घर पर जीत के बाद होने वाले जश्न की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। बड़ी मात्रा में मिठाईयां मगंवाई गई हैं। पटाखे खरीद कर रखे गए हैं। मतगणना के शुरूआती नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं। अब बस नतीजों का इंतजार है। रामविलास पासवान ने दावा किया कि एनडीए पूर्ण बहुमत हासिल कर फिर केंद्र में सरकार बनाएगा।  
वोटों की गिनती से पहले विभिन्न सियासी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी की जीत के लिए हवन-पूजा का आयोजन किया है। गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अभिनेता से नेता बने रविकिशन सुबह-सुबह भगवान के सामने नतमस्तक दिखाई दिए। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी तड़के ही सूर्य के जल अर्पित कर अपनी जीत की कामना की। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है।
कुछ देर में तय हो जाएगा कि रामपुर में आजम खान के खिलाफ जयाप्रदा क्या कमाल दिखाती हैं। आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अभिनेता से नेता बने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की टक्कर का क्या नतीजा निकलता है? गोरखपुर में रविकिशन कमल के पक्ष में कितनी लहर पैदा कर पाते हैं? पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद मैदान मारते हैं या शत्रुघ्न सिन्हा भारी पड़ते हैं? 
पूरे देश की नजरें अमेठी लोकसभा सीट पर भी लगी हुई हैं,  जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मुकाबला स्मृति ईरानी से है और आरंभिक नतीजों में स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। एग्जिट पोल अमेठी में कांटे का मुकाबल बता चुके हैं। लोगों की नजरें वाराणसी लोकसभा सीट पर भी हैं, जहां इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड मतों से जीतने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

रायबरेली में सोनिया, अमेठी में राहुल को बढ़त  
लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रुझानों में एनडीए स्पष्ट बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बार वोटों की गिनती में विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों के वीवीपैट का मिलान भी होना है, इसलिए माना जा रहा है कि अंतिम नतीजे आने में लगभग चार से पांच घंटे की देरी होगी। स्टार प्रत्याशियों की बात करें तो रायबरेली सीट से सोनिया गांधी आगे हैं। उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से भाजपा की जयाप्रदा आगे चल रही हैं। जबकि गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया और जबलपुर में विवेक पीछे चल रहे हैं। गांधी नगर से अमित शाह आगे हैं। 
अमेठी में पहले स्मृति ईरानी आगे थी लेकिन अब राहुल गांधी ने बढ़त बना ली है। राहुल गांधी वायनाड सीट से भी आगे चल रहे हैं। श्रीनगर से फारूक अब्दुल्ला आगे हैं और पूर्वी दिल्ली से भाजपा के गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह को पीछे करते हुए प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही हैं। 
बिहार की बेगुसराय सीट पर कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर हैं। यहां भाजपा के गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव और आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे हैं। तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर आगे हैं। हजारीबाग से जयंत सिन्हा आगे चल रहे हैं। हैदराबाद लोकसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं। बारामती सीट पर सुप्रिया सुले ने बढ़त हासिल कर ली है। 
दिल्ली की सातों सीटों के ताजा रुझानों के अनुसार, 6 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि एक पर कांग्रेस का पलड़ा भारी है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, इस बार भी सातों सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी। 
गुजरात की गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस के सीजे चावड़ा से 1 लाख 15 हजार वोटों से आगे हैं। 
बिहार की सारण सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी 7000 से ज्यादा मतों से आगे हैं। राजद के चंद्रिका राय दूसरे स्थान पर हैं।
रायबरेली में चौथे राउंड की मतगणना में सोनिया गांधी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से 12509 मतों से आगे हो गई हैं। 
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी कांग्रेस की शीला दीक्षित और 'आप' के दिलीप पांडेय से आगे चल रहे हैं। 
सहारनपुर से भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान से पिछड़ गए हैं।
सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी गठबंधन उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह से पिछड़ गई हैं। 
केरल की वायनाड सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 58 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा की 10 में 9 सीटों पर भाजपा आगे हैं, एक सीट पर कांग्रेस आगे। 
बेंगलुरू दक्षिण सीट से भाजपा के तेजस्वी सूर्या अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद से आगे चल रहे हैं।
बागपत सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह आरएलडी के जयंत चौधरी से 1983 मतों से आगे चल रहे हैं।
मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान रालोद के अजीत सिंह से 10 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। 
कैराना लोकसभा सीट से गठबंधन उम्मीदवार तब्बसुम बेगम भाजपा के प्रदीप कुमार से 2000 वोटों से आगे चल रही हैं। 
उत्तर गोवा से भाजपा और दक्षिण गोवा से कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 
बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी तेजस्वी सूर्या आगे और कलबुर्गी से कांग्रेस उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे पीछे चल रहे हैं। 
मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। 
बालाघाट सीट पर भाजपा के ढाल सिंह बिसन आगे चल रहे हैं।
 भोपाल सीट पर भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बढ़त बरकरार है, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं।
रीवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी आगे हैं, भाजपा के जनार्दन मिश्र पीछे चल रहे हैं। 
मंडला सीट पर कांग्रेस के कमल मारावी आगे हैं, जबकि भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे चल रहे हैं। 
जबलपुर सीट से भाजपा के राकेश सिंह आगे हैं। 
मुरैना सीट से भाजपा के नरेंद्र तोमर आगे चल रहे हैं। 
ग्वालियर से भाजपा के विजय सेजवलकर आगे चल रहे हैं। 
गुना सीट के शुरूआती नतीजों ने लोगों को चौंका दिया है, यहां शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी केपी यादव आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछड़ गए हैं।

Related Posts