YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और केन्द्रीय मंत्री मेनका पीछे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और केन्द्रीय मंत्री मेनका पीछे

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती चक्रों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल दूसरे दौर की मतगणना के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की स्मृति ईरानी से करीब साढ़े तीन हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।
वहीं, सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह से करीब छह हजार मतों से पीछे हैं। हालांकि रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह से करीब 20 हजार मतों से आगे हैं। इसके अलावा पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 60 हजार मतों से और इलाहाबाद से इसी पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी भी करीब 18 हजार मतों से बढ़त बनाये हुए हैं।
उधर, मैनपुरी से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और आजमगढ़ से पार्टी प्रत्याशी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी कन्नौज से सपा उम्मीदवार कन्नौज से आगे चल रही हैं। केन्द्रीय मंत्री अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर में मजबूत बढ़त बनाये हुए हैं। मुजफ्फरनगर से शुरुआत में पीछे चल रहे गठबंधन प्रत्याशी रालोद प्रमुख चैधरी अजित सिंह करीब नौ हजार मतों से आगे हो गये हैं। गाजीपुर में केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा 26 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 54 पर भाजपा, 22 पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन तथा कांग्रेस, अपना दल और अपना दल-सोनेलाल एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।
जितेन्द्र

Related Posts