YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 412 लोगों ने तोड़ा दम मिले 25219 नए केस

 दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 412 लोगों ने तोड़ा दम मिले 25219 नए केस


नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। यहां रोजाना 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 412 लोगों की कोविड के कारण मौत हुई है। यह एक दिन में हुई मौत की अबतक की सबसे ज्यादा संख्या है। लगातार दसवें दिन राजधानी में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 25,219 नए संक्रमित मिले हैं। कल की तुलना में आज मिले नए मरीजों की संख्या में लगभग दो हजार की कमी आी है। शुक्रवार को संक्रमण के 27,047 नए मामले सामने आए थे। वहीं इस अवधि के दौरान 412 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या शुक्रवार की तुलना में ज्यादा है। कल वायरस की वजह से 375 लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 25,219 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 412 लोगों की मौत हो गई है। इस अवधि के दौरान 27,421 लोगों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 96,747 हो गई है। दिल्ली में फिलहाल कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11,74,552 हो गई है। इसमें से 10,61,246 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 16,559 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के सक्रिय मरीजों में से 50554 लोग होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार अस्पतालों में 1295 बेड खाली हैं। डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए 4600 बेड खाली पड़े हैं। इसके अलावा दिल्ली में 39556 इलाके कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। राजधानी की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 6.82 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। 24 घंटे में 953 लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन किया। 
 

Related Posts