YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भाजपा ऑफिस में ढोल-नगाडो के साथ जमकर नाचे कार्यकर्ता

भाजपा ऑफिस में ढोल-नगाडो के साथ जमकर नाचे कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव २०१९ में भाजपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार चुनाव में भाजपा २९५ सीट जीत रही है, जबकि एनडीए ३४५ सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है। नतीजों के बीच भाजपा के दिल्ली ऑफिस में ढोल- नगाडो के साथ हजारो भाजपा कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया। इसमे कुछ कार्यकर्ताओ ने पार्टी के परिसर में जीत का जश्न मनाया, साथ ही जमकर मोदी सरकार के नारो से गुज रहा है। भाजपा के साथ देश के राजनीति इतिहास में यह पहली बार है जब कोई गैर-कांग्रेसी सरकार अपने दम पर बहुमत के साथ वापसी कर रही हो। मालूम हो कि यूं तो तीन बार अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई लेकिन वो एनडीए के सहयोगियों के भरोसे थे। इस बार मोदी एक तरह से इंदिरा के बराबर पहुंच गए हैं। १९६७ और १९७१ में इंदिरा गांधी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। 

Related Posts