YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंचायत चुनावों के नतीजे विधानसभा चुनाव में भाजपा की नाव डूबने का दे रहे संदेश- अखिलेश

पंचायत चुनावों के नतीजे विधानसभा चुनाव में भाजपा की नाव डूबने का दे रहे संदेश- अखिलेश

लखनऊ । उप्र मंे बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को मिली सफलता से उत्साहित दल के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नतीजों को आगामी विधानसभा चुनाव को भाजपा की नाव डूबने के स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में ‘तीसरे इंजन’ की सरकार बनाने का भाजपा का सपना चकनाचूर हो गया है। 
सपा मुखिया ने मंगलवार को यहां बयान जारी कर कहा कि पंचायत चुनाव में सपा मतदाताओं की प्रथम वरीयता वाली पार्टी रही है और बड़ी तादात में सपा की जीत के साफ संकेत हैं कि किसानों, नौजवानों और गांव तक में उसकी स्वीकार्यता बरकरार है। उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी को जीत दिलाकर लोकतंत्र को बचाने का भी सराहनीय कार्य किया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पंचायती चुनावों के नतीजों से जो संदेश मिल रहा है वह वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी दिशा सूचक साबित होगी। यूपी में भाजपा राज का सफाया निश्चित है। पंचायत चुनावों के नतीजों ने भाजपा की नाव डूबने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे वादे करने के अपने स्वभाव के अनुसार पंचायत चुनावों में भी बाज नहीं आ रही है। यह हकीकत है कि गांवों में अपनी ही तीसरे इंजन वाली सरकार बनाने का उसका सपना बुरी तरह चकनाचूर हुआ है। उसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के गृह जनपदों में भी मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में सत्ता के दुरुपयोग और वोटों की हेराफेरी के बावजूद भाजपा को हार मिली है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तक को पूरे राज्य में तैनात कर भाजपा ने जीत की साजिशें रची थी पर जनता ने उसकी धौंस में नहीं आई, उसने भाजपा को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत और समाज को बांटने वाली रणनीति पश्चिम बंगाल के चुनावों में बुरी तरह पिटी है। 
 

Related Posts