YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मोदी मंत्रिमंडल में होंगे प्रदेश से कई चेहरे - तोमर, गहलोत के साथ राकेश और प्रहलाद को मिल सकता है मौका

मोदी मंत्रिमंडल में होंगे प्रदेश से कई चेहरे - तोमर, गहलोत के साथ राकेश और प्रहलाद को मिल सकता है मौका

देश में लगातार दूसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली एनडीए सरकार में इस बार प्रदेश से ज्यादा चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावनाएं प्रबल हो गईं हैं। इस बार प्रदेश से आधा दर्जन चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चाएं हैं। जिन नेताओं को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और प्रहलाद पटेल के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। भाजपा ने इस बार प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की है। भले ही यह जीत मोदी के नाम पर हुई हो पर प्रदेश में भाजपा की जीत इस मायने में ज्यादा महत्वपूर्ण है यों कि चंद महीनों पहले ही हुए विधानसभा चुनावों में उसे सत्ता गंवाना पड़ी थी। पिछली बार मोदी मंत्रिमंडल में प्रदेश से नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत और वीरेन्द्र खटीक शामिल थे। इनमें थावरचंद गेहलोत राज्यसभा सदस्य हैं। नरेन्द्र सिंह तोमर और वीरेन्द्र खटीक इस बार भी चुनाव जीत गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।
शाह के करीबी हैं राकेश
राकेश सिंह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। वहीं प्रहलाद पटेल को जातिगत समीकरणों के हिसाब से मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। प्रहलाद पटेल पूर्व में अटल सरकार में भी कोयला मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा सतना से चौथी बार लगातार विजय प्राप्त करने वाले गणेश सिंह का नाम भी मंत्री बनने वाले सांसदों की कतार में शामिल हैं।
कैलाश विजयवर्गीय का कद बढ़ा 
प्रदेश भाजपा के महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का भी चुनावों में मिली जीत के बाद राजनीतिक कद बढऩा तय माना जा रहा है। विजयवर्गीय ने इस बार पश्चिम बंगाल में जमकर पसीना बहाया था। विपरीत परिस्थितियों में इस नेता ने वहां संगठन कार्यकर्ताओं को ममता सरकार के खिलाफ एकजुट किया। पश्चिम बंगाल में भाजपा 16 सीटों पर विजय हासिल करती दिा रही है। यहां मिली जीत का श्रेय विजयवर्गीय के खाते में जाना तय माना जा रहा है। विजयवर्गीय को अब प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। भाजपा के कुछ नेता उनके केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावनाएं भी व्यक्त कर रहे हैं, हालांकि विजयवर्गीय अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने इस बार पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया था।  

Related Posts