YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

67 साल में सबसे ज्यादा 76 महिलाएं पहुंचेंगी संसद, पहली बार दिखी इतनी बड़ी हिस्सेदारी

67 साल में सबसे ज्यादा 76 महिलाएं पहुंचेंगी संसद, पहली बार दिखी इतनी बड़ी हिस्सेदारी

लोकसभा चुनाव- 2019 के नतीजों के बाद आए आंकड़ों के अनुसार इस बार नई संसद में 76 महिलाएं पहुंचने वाली हैं। यह पिछली बार की संख्या से ज्यादा है, क्योंकि साल 2014 में 61 महिलाएं संसद पहुंची थी। बता दे कि यह संख्या 67 साल में सबसे अधिक है। इससे पहले साल 2009 में 64 महिलाएं सांसद बनी थी। इसके अलावा इस बार की संसद पिछली बार के मुकाबले ज्यादा पढ़ी- लिखी है। इस बार मात्र 7 सांसद पांचवी से कम पढ़े लिखे हैं।
- 2014 से 4 फ़ीसदी ज़्यादा महिलाएं बनी सांसद
पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले इस बार 4 फ़ीसदी ज़्यादा महिला संसद पहुंचेंगी। 2019 के लोकसभा चुनावों में 14.23 फ़ीसदी यानी 76 महिलाएं सांसद चुनी गई हैं, जबकि पिछले बार इनकी संख्या 61 थी। वहीं इस बार पुरुष सांसदों की संख्या में लगभग 3 फ़ीसदी की कमी आई है। इसका मतलब है कि इस बार 85.79 फ़ीसदी यानी 459 पुरुष नई संसद का हिस्सा होंगे। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में यह संख्या 482 यानी 88.74 फ़ीसदी थी।

Related Posts