YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

रामचंद्र गुहा बोले- आत्मसम्मान भी गंवाया

रामचंद्र गुहा बोले- आत्मसम्मान भी गंवाया

 लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। 2014 में 44 सीट और अब 52 सीट मिलने के बाद कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठने लग गए हैं। मशहूर इतिहासकार और बीते पांच साल में कई बार मोदी सरकार पर सवाल उठाने वाले रामचंद्र गुहा ने भी अब राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामचंद्र गुहा ने लिखा, ‘वह हैरान हैं कि अभी तक राहुल ने इस्तीफा नहीं दिया है’। रामचंद्र गुहा ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘वह हैरान हैं कि अभी तक राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया है. उनकी पार्टी ने इस चुनाव में काफी बुरा प्रदर्शन किया है। वह अपनी खुद की सीट ही हार चुके हैं।’ रामचंद्र गुहा ने आगे लिखा, ‘राहुल गांधी ने अपना आत्मसम्मान, राजनीतिक कद दोनों ही गंवा दिया है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस को अब एक नए नेतृत्व की जरूरत है। लेकिन कांग्रेस के पास वह भी नहीं है’। 

Related Posts