YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

भारत के प्रमोशन में व्यस्त है सलमान -5 जून को होगी रिलीज

भारत के प्रमोशन में व्यस्त है सलमान -5 जून को होगी रिलीज

बालीवुड के बजरंगी भाई जान यानि की अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त है। यह फिल्म भारत 5 जून को रिलीज होगी। भारत फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान का कोई भी इंटरव्यू ऐसा नहीं होता, जब वह प्रियंका चोपड़ा पर फिल्म छोड़ने के लिए ताना ना मारते हों।हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान एक बार फिर प्रिंयका चोपड़ा पर तंज कसते हुए नजर आए। सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को ताना मारते हुए कहा कि प्रियंका को भारत की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी, तो प्रियंका फिल्म का प्रमोशन तो कर ही सकती हैं।इंटरव्यू के दौरान जब कटरीना कैफ से फिल्म में उनके रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जब ये रोल लिखा गया, तब मैं वहां नहीं थी।' इसी बीच सलमान ने बीच में आकर कहा, वहां प्रियंका चोपड़ा थीं, जो कोशिश कर रही थीं।' लेकिन कटरीना ने सलमान को रोकते हुए कहा, रिलेक्स, रिलेक्स'। इसके बाद सलमान ने कहा, 'थैंक्यू प्रियंका।'लेकिन सलमान इतनी जल्दी थमने वालों में से कहां, सलमान ने आगे कहा, 'प्रियंका फिल्म में तो नहीं हैं, लेकिन वो प्रमोशन में मदद कर सकती हैं, क्योंकि उन्हें भी फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी।'इसके आलावा सलमान ने प्रियंका चोपड़ा के प्रोफेशनल लाइफ के ऊपर पर्सनल लाइफ के चुनने पर तंज कसते हुए कहा,  'प्रियंका चोपड़ा ने भारत के ऊपर यूएसए को चुना। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है। जब उन्हें उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म मिली, तब उन्होंने उस फिल्म को ठुकराकर शादी कर ली। हैट्स ऑफ! ऐसी फिल्मों के लिए लड़कियां अपने पति छोड़ देती हैं।' इसके अलावा भी सलमान को कई बार यह कहते हुए सुना गया है, शुक्रिया प्रियंका, कटरीना को उनके करियर का बेस्ट रोल देने के लिए। इसी दौरान सलमान खान ने यह भी कहा कि लड़कियां भारत जैसी फिल्म के लिए अपने पति छोड़ देती हैं और प्रियंका ने निक के लिए भारत को छोड़ दिया। फिल्म की बात करें तो ये दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माई फादर का रीमेक है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी।

Related Posts