
नई दिल्ली । भारतीय ओपनर शिखर धवन मैदान से दूर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।जहां उन्होंने बल्ले के अलावा संगीत में भी अपना हुनर दिखाया है। शिखर ने वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें वह अपनी बालकनी में बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्व. गायक जगजीत सिंह की गजल 'होठों से छू लो तुम...' की धुन बजाई है।वह पृथ्वी शॉ के साथ भी कुछ वीडियो में नजर आए थे, जिसमें दोनों डांस करते नजर आए थे।
एक मिनट से भी ज्यादा के वीडियो क्लिप में धवन हाथ में बांसुरी लिए अपनी बालकनी में सोफे पर बैठे हैं। इस दौरान कैमरा मौसम का मिजाज भी दिखाता है, जिसमें बारिश होते नजर आ रही है।उन्होंने कैप्शन में लिखा, आत्मा के लिए संगीत, संयमित रहिए, पॉजिटिव रहिए।आईपीएल का 14वां सीजन स्थगित होने के बाद सभी क्रिकेटर अपने-अपने घर लौट गए हैं।धवन भी अपने घर पर वक्त बिता रहे हैं।