YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली-एनसीआर में सुहावना मौसम

 दिल्ली-एनसीआर में सुहावना मौसम

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम काफी सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएसडी) ने यह जानकारी दी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से राजधाी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और शनिवार तक भी यह स्थिति बने रहने की संभावना है। शहर का मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 22 मिमी, 22.6 मिमी और 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार से मौसम के साफ होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 16 डिग्री सेल्सियस कम था और 1951 के बाद से मई महीने का यह सबसे कम तापमान था।

Related Posts