YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

डांस वीडियो को लेकर यूजर्स के निशाने पर आईं दीपिका सिंह, क्लासिकल डांस करते आई नजर

डांस वीडियो को लेकर यूजर्स के निशाने पर आईं दीपिका सिंह, क्लासिकल डांस करते आई नजर

मुंबई । टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह अपनी डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने आ गई हैं। 'दीया और बाती हम' फेम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया। जिसमें वह उडीसी क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने कैप्शन में भगवान कृष्ण से लोगों की सलामती की दुआ की है। लेकिन यूजर्स को दीपिका का यह डांस पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्हें फिर से ट्रोल किया जा रहा है। दीपिका सिंह ने डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'हे भगवान कृष्ण! कृपया हमारे मन और जीवन से हमारे सभी दुखों और चिंताओं को दूर करें।' फैन्स को दीपिका का यह डांस पसंद नहीं आया है। कुछ लोग इसे 'बकवास' तो बहुतों ने इसे भद्दा बताया है। हालांकि, दीपिका के इस डांस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 22 हजार से अधिक लाइक्स भी मिले हैं। वीडियो पोस्ट को कॉमेंट्स की भी भरमार है। कुछ यूजर्स को दीपिका का डांस पसंद भी आया है। जबकि अधिकतर यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा है, 'आपको ये सब कौन सिखा रहा है? आपको डांस पसंद है, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि आप इसमें अच्छी नहीं हैं और आप तूफान के बीच तब डांस कर रही थीं, जबकि सभी से घर पर रहने के लिए कहा गया था। इस मामले को स्थानीय प्रशासन क्यों नहीं देख रहा है?' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'विनम्र निवेदन है कि प्लीज डांस बंद कीजिए.. आप बिल्कुल भी ग्रेसफुल नहीं हैं और आपके डांस मूव्स बहुत खराब हैं।
 

Related Posts