
नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेटर प्रिया पूनिया के पिता ने उन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहजी का उदाहरण देते हुए समझाया है। हाल ही में कोरोना संक्रमण के कारण प्रिया की मां का निधन को गया था। अब उनके पिता सुरेंद्र ने कहा है कि कैसे उन्होंने प्रिया को उस कठिन स्थिति में संभाला। सुरेंद्र ने कहा कि उनकी पत्नी की हालत दिन ब दिन बिगड़ती गई। उन्होंने कहा,वह तब तक ठीक थी जब तक ऑक्सीजन सप्लाई में कमी की समस्या सामने नहीं आ गई। उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया था। इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया पर बचाया नहीं जा पाया।
सुरेंद्र ने ही बेटी प्रिया को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बेटी को उसकी मां के गुजर जाने के बाद संभाला। सुरेंद्र ने कहा कि मैंने उसे विराट का उदाहरण दिया। मैंने कहा कि विराट के पिता नहीं रहे थे पर इसके बाद भी वह रणजी ट्रॉफी का मैच खेलते रहे थे। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है लेकिन हमें दिमागी तौर पर मजबूत होने की जरूरत है। जीवन में ऐसे कई मौके आएंगे जब आपको चुनौतियों से लडऩा होगा और आगे बढऩा होगा। प्रिया यह बात समझती है और उसने मुझसे कहा कि मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हूं। प्रिया का चयन इंग्लैंड दौरे पर जाने वाजी भारतीय महिला टीम में हुआ है।