YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

कौन बनेगा गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष? तीन नामों की चर्चा

कौन बनेगा गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष? तीन नामों की चर्चा

अहमदाबाद | गुजरात के महानगरों, नगर पालिका और जिला व तहसील पंचायतों में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावडा और विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था| करीब डेढ साल बाद गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और विपक्ष के नेता की नियुक्ति जल्द ही किए जाने की संभावना है| गुजरात प्रदेश प्रमुख पद को लेकर तीन नामों की चर्चा है| जिसमें राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया का नाम शामिल है| वहीं गुजरात विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष को लेकर दो नामों की चर्चा है| विधानसभा के उप नेता शैलेष परमार और पूंजा वंश नेता प्रतिपक्ष के पद की दौड़ में हैं| माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है| अन्य राज्यों में बेहतर काम करनेवाले शक्तिसिंह गोहिल गुजरात में एक साफ सुथरी छवि के नेता माने जाते हैं और उनके खिलाफ कोई आरोप भी नहीं हैं| हांलाकि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भरतसिंह सोलंकी और अर्जुन मोढवाडिया भी रेस में हैं| माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात की कमान सौंप सकता है| दूसरी ओर विधानसभा के उप नेता शैलेष परमार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की संभावना है| विधानसभा के अंतिम सत्र में पूंजा वंश में सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए पार्टी आलाकमान को प्रभावित करने के प्रयास किया था| लेकिन शैलेष परमार का पलडा भारी लग रहा है| नेता प्रतिपक्ष के लिए वीरजी ठुम्मर भी रेस में होने की चर्चा है|
 

Related Posts