YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

बिहार बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव, इंटर में अब पांच की जगह पढ़ने होंगे छह विषय

बिहार बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव, इंटर में अब पांच की जगह पढ़ने होंगे छह विषय

 बिहार बोर्ड ने इंटर के सभी संकायों के भाषा विषय के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। इसे शैक्षणिक सत्र 2019-21 से लागू किया जाएगा। इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में एनआरबी (अहिन्दी) 50 अंक और एमबी (हिन्दी) 50 अंक के पैटर्न को समाप्त कर दिया गया है। इसके बदले अब भाषा-1 और भाषा-2 की पढ़ाई होगी। दोनों विषय 100-100 अंकों के होंगे। इंटर में अब तक पांच विषय लेना अनिवार्य था, लेकिन अब नए पैटर्न में छह विषय लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
भाषा-1 में छात्र हिन्दी या अंग्रेजी लेने का विकल्प होगा। भाषा-2 में 12 अन्य भाषा मसलन हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, परसियन, पाली एवं बांग्ला में से कोई एक विषय रख पाएंगे। इसमें यह शर्त है कि भाषा-1 में जो विषय छात्र लेंगे, उसे भाषा-2 में नहीं लेना है। 
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सीबीएसई, यूपी, एमपी व राजस्थान आदि बोर्ड की ओर लागू विषय योजना के अध्ययन के बाद यह फैसला किया गया है।  अभी इंटर की परीक्षा पांच विषयों की होती है। इसमें दो भाषा और तीन मुख्य विषय अनिवार्य है। लेकिन, बोर्ड ने अब अतिरिक्त विषय के तौर पर छठे विषय को लेना अनिवार्य कर दिया है। यह विषय भी सौ अंकों का होगा। इसमें छात्र भाषा के अलावा विषय रख पायेंगे। यानी अब इंटर की परीक्षा छह विषयों की होगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अगर छात्र पांच मुख्य विषयों में से किसी एक में फेल हो जाते हैं, लेकिन छठे अतिरिक्त विषय में पास रहते हैं तो अतिरिक्त विषय को मुख्य फेल वाले एक विषय से परिवर्तित कर सकेंगे। इसमें शर्त यह है कि दो मुख्य भाषा विषयों में से किसी एक में पास होना जरूरी है। एक ही भाषा विषय को छठे अतिरिक्त विषय से बदलने का विकल्प दिया जाएगा। 
इसी तरह, बोर्ड ने विज्ञान संकाय के छात्रों को एक और सुविधा दी है। विज्ञान संकाय में गणित विषय के छात्र अब जीवविज्ञान अतिरिक्त विषय के तौर पर पढ़ पायेंगे। इतना ही नहीं छात्र अगर गणित में फेल हो जाते हैं और छठा विषय उनका जीवविज्ञान है तो वो उसे गणित विषय से परिवर्तित कर सकते हैं। 

Related Posts