YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जंगलेश्वर क्षेत्र से 600 किलो गौमांस जब्त, आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

जंगलेश्वर क्षेत्र से 600 किलो गौमांस जब्त, आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

शहर के जंगलेश्वर क्षेत्र से फिर एक बड़ी मात्रा में गौमांस बरामद हुआ है| हांलाकि पुलिस को देख आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया| पुलिस ने घटनास्थल से 600 किलो गौमांस जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश तेज की है| जानकारी के मुताबिक राजकोट पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर जंगलेश्वर क्षेत्र निवासी हासिम पिंजारा के घर पर सुबह पहुंच गई| पुलिस की भनक लगते ही हासिम पिंजारा घर की छत कूदकर फरार हो गया| हासिम के भागने के बाद उसकी पत्नी ने घर का दरवाजा खोला| घर की जांच में बड़ी मात्रा में मांस बरामद होते ही पुलिस ने एफएसएल बुलाया लिया| एफएसएल की जांच में गौमांस होने का खुलासा हुआ| पुलिस ने घर के अलग अलग कमरों से करीब 600 गौमांस और 6 बछड़ों के सिर बरामद हुए| इन बछड़ों की सुबह के दौरान हत्या की गई होने का जांच में पता चला है| पुलिस ने हासिम पिंजारा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है|

Related Posts