YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

15 से ज्यादा विधायक कांग्रेस छोड़ सकते हैं : अल्पेश ठाकोर का दावा

15 से ज्यादा विधायक कांग्रेस छोड़ सकते हैं : अल्पेश ठाकोर का दावा

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच अल्पेश ठाकोर ने बड़ा दावा किया है| लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अल्पेश ठाकोर कहना है कि कांग्रेस के 15 से ज्यादा विधायक पार्टी को अलविदा कर सकते हैं| उत्तरी गुजरात की राधनपुर क्षेत्र के विधायक अल्पेश ठाकोर के सोमवार को उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ मुलाकात के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं| हांलाकि यह अटकलें लोकसभा चुनाव से पहले उस समय से लगाई जा रही थीं, जब वह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके थे| लोकसभा चुनाव में गुजरात में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद तय हो गया है कि अल्पेश ठाकोर जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं|
इस बीच अल्पेश ठाकोर ने दावा किया है कि गुजरात कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है और लोकसभा चुनाव में राज्य में सूपड़ा साफ होने के बाद और तेज हो गया है| अल्पेश ने कहा कि कांग्रेस में निर्वाचित विधायकों के खिलाफ पार्टी के नेता काम कर रहे हैं| विधायक के न चाहते हुए भी उसके निर्वाचन क्षेत्र विरोधी खेमे को संगठन का प्रभार सौंपा जा रहा है| जिसकी वजह से कई विधायक नाराज चल रहे हैं| उनका दावा है कि बहुत जल्द कांग्रेस के 15 से ज्यादा विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं| भाजपा की तारीफ करते हुए अल्पेश ठाकोर ने कहा कि अबकी बार मोदी लहर नहीं मोदी सुनामी थी, जिसमें कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई है और अगले 10 साल तक वह खड़ी नहीं हो पाएगी| अल्पेश ठाकोर ने कहा कि मोदी सुनामी में उनका थोड़ी बहुत योगदान है| गुजरात में तीन से चार सीटें जीतने दावा करने वाली कांग्रेस का राज्य में खाता तक नहीं खुला| 

Related Posts