YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

पाक में बाइक पर सवार बछ़ड़े का वीडियो वायरल

पाक में बाइक पर सवार बछ़ड़े का वीडियो वायरल

इंसान के शौक भी निराले होते हैं अब देखिए पाकिस्तान में एक सज्जन को अपनी बाइक पर इंसान के बजाए बछड़े को सवारी कराना कुछ ज्यादा ही रास आया। दरअसल, सोशल मीडिया में इन दिनों एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति गाय के बछड़े को बाइक पर ले जाता दिखाई दे रहा है। गाय के बछड़े को सफेद कपड़ों में बांधकर उसे बाइक पर आगे बिठा दिया गया है। और व्यक्ति उसके पीछे बैठकर आराम से बाइक चला रहा है।
यह वीडियो पाकिस्तान का है। व्यक्ति बछड़े को बाइक की टंकी पर बैठाकर बाइक चला रहा है। वह बहुत ही तरीके से बाइक चला रहा है। बाइक पर बैठा बछड़ा भी ज्यादा हिल-डुल नहीं रहा है। आसपास मौजूद लोग बाइक चलाते हुए व्यक्ति का वीडियो बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जैसे ही इस वीडियो को अपलोड किया गया। यह तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने इसे जानवर के खिलाफ अमानवीय व्यवहार बताया तो कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करके चुटकी ली।

Related Posts