YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

इस्तीफा दिया तो भाजपा के बिछाए जाल में फंस जाएंगे राहुल : लालू

इस्तीफा दिया तो भाजपा के बिछाए जाल में फंस जाएंगे राहुल : लालू

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारण राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का यह कदम कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। उन्होंने कहा अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद छोड़ते हैं तो इसका प्रभाव न सिर्फ उनकी पार्टी पर पड़ेगा, बल्कि उन सभी संगठनों पर भी पड़ेगा जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। 
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल ने अगर इस्तीफा दिया तो वह भाजपा के बिछाए जाल में फंस जाएंगे। उन्होंने कहा जिस परिवारवाद के आरोप से बचने के लिए राहुल अध्यक्ष पद छोड़ना चाहते हैं, उसकी भाजपा और संघ बिल्कुल अलग ही व्याख्या करेगा। दिन गांधी-नेहरू परिवार से बाहर के किसी नेता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, मोदी-शाह ब्रिगेड और संघ उसे राहुल और सोनिया गांधी द्वारा रिमोट से संचालित कठपुतली करार देगा। 
इसलिए राहुल को अपने राजनीतिक विरोधियों को जानबूझकर ऐसा मौका नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के खिलाफ विपक्ष चुनाव हार गया। सांप्रदायिक ताकतों को हटाने में लगे सभी विपक्षी दलों को इसे अपनी सामूहिक विफलता के रूप में लेते हुए इस पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

Related Posts