YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

टोक्यो ओलिम्पिक में री-सायकल जर्सी, थीम म्यूजिक रिलीज -मैंने किमोनो और पारंपरिक पोशाक से नई ड्रैस बनाई:यामागुची सोडाई 

टोक्यो ओलिम्पिक में री-सायकल जर्सी, थीम म्यूजिक रिलीज -मैंने किमोनो और पारंपरिक पोशाक से नई ड्रैस बनाई:यामागुची सोडाई 

टोक्यो। ओलिम्पिक शुरू होने के 50 दिन पहले एक भव्य समारोह में ओलिम्पिक आर्गेनाइजेशन कमेटी और जापान ओलिम्पिक प्रबंधन ने 2021 ओलम्पिक और पैराओलम्पिक के लिए जर्सी, पोडियम, थीम म्यूजिक रिलीज कर दिया। खास यह के पदक धारकों की पोशाक आसानी से रि-साइकिल हो सकेगी।  आधुनिक पोशाक के अलावा पारंपरिक कीमोनो उत्पादन तकनीक का समावेश है। इसमें कसाने (लेयरिंग), ओरी (बुनाई), मुसुबी (गांठें) और सो-मी (रंगाई) का इस्तेमाल हुआ है। खास बात यह है कि यह आसानी से रिसाइकिल हो सकेगी। पोशाक का डिजाइन ऐसा है ताकि इसे पहनने वाला टोक्यो की गर्मी और आद्र्ता का सामना कर सके। ड्रैस को डिजाइन करने वाले यामागुची सोडाई ने कहा कि यह पोशाकें पदक धारकों और जीत समारोह के दौरान एथलीटों के साथ चलने वालों द्वारा पहनी जाएंगी। सोडाई ने कहा कि मैंने शुरुआत में ही औपचारिक परिधान में एक नई शैली पर काम किया था। मेरे मन में परंपरा का सम्मान है, लेकिन मैं इस सोच से भी जूझ रहा था कि शायद परंपरा को निभाना ही काफी नहीं है। इसलिए मैंने किमोनो और पारंपरिक जापानी पोशाक को अपनाते हुए नई ड्रैस बनाई।
  ओलिम्पिक का थीम म्यूजिक जापान के मशहूर संगीतकार सातो नाओकि ने बनाया है। इसे बनाने के लिए 144 संगीतकारों और 112 कोरस मैंबरों की सेवाएं ली गई हैं। सातो ने कहा कि संगीत उस क्षण के साथ तैयार किया गया है जब दुनिया भर के लोग मंच पर एथलीटों की प्रशंसा और उत्सव में एकजुट होते हैं। ओलिम्पिक ट्रे जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल लाए जाएंगे, को थर्माप्लास्टिक पॉलीमर और मोटिफ से बनाया गया है। इसके अलावा नीला रंग समुद्री पानी का प्रतीक है। मैडल धारकों के लिए पोडियम प्लास्टिक वेस्ट से बनाया गया है। इसके लिए जापान में मुहिम चलाई गई थी। लोगों ने नौ महीनों कुल 24.5 टन प्लास्टिक दान किया। इसके अलावा 4 लाख कपड़े धोने के साबुन से कुल 98 पोडियम बनाए गए हैं। टोक्यो 2020 की अध्यक्षा सेको हाशिमोतो का कहना है कि टोक्यो 2020 खेलों में कुल 878 विजय समारोह होंगे। मुझे उम्मीद है जब एथलीट पोडियम पर खड़ें होंगे और पूरी दुनिया उन्हें देख रही होगी। तब इन क्षणों की वास्तव में सभी सराहना करेंगे। 
 

Related Posts