YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 विराट और आरसीबी की प्रशंसक हैं ऑस्ट्रेलियाई एंकर आमंडा  भारत आकर छोले भटूरे खाना चाहती है 

 विराट और आरसीबी की प्रशंसक हैं ऑस्ट्रेलियाई एंकर आमंडा  भारत आकर छोले भटूरे खाना चाहती है 

नई दिल्ली । टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता भारत की नहीं दुनिया भर में क्रिकेट खेलने वाले देशों में हैं।  ऑस्ट्रेलियाई एंकर क्लॉय अमांडा बेली भी विराट और उनकी रॉयल चैलैंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) टीम की बड़ी प्रशंसक है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अमांडा ने साल  2020 में ट्विटर पर लिखा, 'आपके सबसे मशहूर सवालों के जवाब मैं एक ट्वीट के जरिए देना चाहती हूं, मेरे पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं। वहीं मेरी पसंदीदा टीम आरसीबी है। पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक  लेजेंड हैं, हां मैं भारत का दौरा करूंगी और छोले भटूरे खाऊंगी।'
विराट  ने इससे पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें छोले भटूरे काफी पसंद हैं। यही वजह है कि अमांडा भी छोले भटूरे खाना चाहती हैं। आईपीएल के दौरान भी अमांडा कई बार विराट की टीम का समर्थन करती नजर आयी है। इस महिला एंकर को को आरसीबी की जर्सी भी बेहद पसंद है। 
 

Related Posts