YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

गर्मी का बढ़ा प्रकोप, पहाड़ों पर भी दिखने लगा असर -गर्म हवा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

गर्मी का बढ़ा प्रकोप, पहाड़ों पर भी दिखने लगा असर  -गर्म हवा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

नौतपे के असर से अब कुछ भी नहीं बचा है मैदानों से लेकर पहाड़ों पर भी इसका प्रकोप अब दिखाई देने लगा हैं। अभी तक जहां सिर्फ मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश थी। वहीं, अब पहाड़ी इलाकों में भी तापमान बढ़ने लगा है। हिमाचल में जहां आज साल का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली में मंगलवार को जहां 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके चलते दिल्ली एनसीआर में गर्म हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.1 और 34.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पर्वतीय इलाकों में ये दोनों शहर सबसे गर्म रहे। वहीं, देहरादून में तापमान 38.8 और हरिद्वार में 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गरमी से निजात नहीं मिलने वाली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 मई तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 31 मई या एक जून के बाद परिवर्तन के संकेत हैं।
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार साल का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश के ऊना में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, शिमला में भी मंगलवार इस साल का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। ऊना में जहां अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शिमला में भी इस साल का सबसे अधिक तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Posts