YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भाजपा की गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी

भाजपा की गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं और दोनों ही लोकसभा चुनाव जीत गए हैं| अमित शाह और स्मृति ईरानी के इस्तीफे से गुजरात में राज्यसभा की दो सीटें रिक्त होंगी| इन सीटों पर कब्जा बरकरार रखने की दिशा में भाजपा ने कवायद तेज कर दी है| गुजरात विधानसभा में भाजपा का इतना संख्या बल नहीं है कि वह दोनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखे, इसलिए उसने कांग्रेस विधायकों को अपने साथ जोड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं| इसके अंतर्गत बहुत जल्द कांग्रेस के 8 से 10 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं| कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके राधनपुर से विधायक अल्पेश ठाकोर के काफी दिनों से भाजपा में शामिल होने की खबर चल रही है| अल्पेश ठाकोर के अलावा उनके करीबी भरत ठाकोर और धवलसिंह झाला का नाम शामिल है| वहीं भाजपा सांसद पूनम माडम के चाचा विक्रम माडम के अलावा अमरीष डेर, शिवा भूरिया समेत 10 जितने विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबर है| मंगलवार को अल्पेश ठाकोर दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस के 15 से 17 विधायक जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे|

Related Posts