YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रियंका चोपड़ा और निक की फोटो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रियंका चोपड़ा और निक की फोटो 

मुंबई । ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी शानदार अभियन की छाप छोड़ी है। अभिनेत्री के फैन उनके बारे में एक-एक डिटेल जानने को बेताब रहते हैं। प्रियंका जब भी कोई नई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं, देखते ही देखते उनके फैंस के बीच चर्चा में आ जाते हैं। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया के जरिए पति निक जोनास पर प्यार बरसाती नजर आ जाती है। लेकिन, इस मामले में निक भी उनसे पीछे नहीं हैं। हाल ही में निक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। 
निक की शेयर की गई फोटो प्रियंका चोपड़ा के फैंस के बीच भी खूब पसंद की जा रही है। फोटो में प्रियंका और निक बेहद रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। निक ने फोटो शेयर करते हुए पत्नी पर खूब प्यार भी लुटाया है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक व्हाइट स्वेटर और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। 
 

Related Posts