YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जोधपुर में पारा 44 पार पहुंचा, रात में भी नहीं मिली राहत

जोधपुर में पारा 44 पार पहुंचा, रात में भी नहीं मिली राहत

नौतपा शुरू होने के बाद थार का रेगिस्तान अंगारों के समान तपना शुरू हो गया है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में दिन निकलने के साथ ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जाती है। लोगों को न दिन में राहत है और न ही रात में। जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। वहीं जोधपुर, बाड़मेर व पाली में तापमापी का पारा 44 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बढ़ती गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही सूर्य व पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। इस कारण तापमान बढ़ जाता है। इसे नौतपा कहा जाता है। इन दिनों चल रहे नौतपा के कारण थार का रेगिस्तान अंगारों के समान दहक रहा है। पूरा क्षेत्र भट्?टी के समान तप रहा है। जोधपुर में तापमान 44.5 डिग्री मापा गया। दिन का तापमान बढऩे के कारण रात भी पूरी तरह से ठंडी नहीं हो पा रही है। रात का तपमान भी 32 डिग्री से ऊपर चला गया। रात का तापमान बढऩे से लोगों को रात में भी चैन नहीं मिल पा रहा है।  मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान बढऩे का दौर जारी रहेगा और लू के थपेड़े झुलसाते रहेंगे। पूरे पश्चिमी राजस्थान में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कुछेक स्थान पर धूलभरी आंधी चल सकती है, जिससे बढ़ते तापमान पर कुछ ब्रेक लगने की संभावना है। 

Related Posts