YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली भाजपा ने वैक्सीनेशन के प्रचार के लिए 70 वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश भाजपा 450 से अधिक ‘हेल्प डेस्क’ खोलकर वैक्सीन लगाने के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है :आदेश गुप्ता

 दिल्ली भाजपा ने वैक्सीनेशन के प्रचार के लिए 70 वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश भाजपा 450 से अधिक ‘हेल्प डेस्क’ खोलकर वैक्सीन लगाने के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है :आदेश गुप्ता

नई दिल्ली । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की जिसके तहत उन्होंने प्रदेश कार्यालय से टीकाकरण प्रचार के लिए 70 वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में जाएंगे और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक करने के साथ यह भी जानकारी देंगे कि वैक्सीनेशन कितना फायदेमंद हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं वैक्सीनेशन के संयोजक कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा एवं श्री राजन तिवारी, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश मंत्री सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती ऋचा पांडेय मिश्रा एवं शुभेन्द्र शेखर अवस्थी, जिला अध्यक्ष  रामकिशोर शर्मा, जगमोहन महलावत, मोहन गोयल, प्रशांत शर्मा, विनोद बछेती, देवेन्द्र सोलंकी एवं बजरंग सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 
प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वैक्सीन कोरोना के लिए सुरक्षा कवच है। इसलिए कोरोना मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए सभी को वैक्सीन लगना जरुरी है। केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ दिल्ली को ही नहीं बल्कि पूरे भारत को मुफ्त वैक्सीन दी जा रही है, इसलिए बिना किसी देरी के सबको वैक्सीन लगाई जानी चाहिए। 
श्री गुप्ता ने कहा कि वैक्सीन के प्रति लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है, भारत धीरे-धीरे कोरोना मुक्त होने की ओर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ऐलान के तहत मुफ्त वैक्सीनेशन का अभियान पूरे देश में एक उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। रिकॉर्ड 86 लाख लोगों का एक ही दिन में वैक्सीनेशन करवाना इस बात का सबूत है कि मोदी सरकार कितनी संवेदनशील है और वह हर नागरिकों की चिंता करती है। विश्व के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान को सार्थक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं। दिल्ली के 450 वैक्सीनेशन केंद्रों पर हेल्पडेस्क लगाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरुक कर रहे हैं। 
प्रदेश महामंत्री एवं वैक्सीनेशन के संयोजक कुलजीत सिंह चहल ने वैक्सीनेशन केंद्रों का दौरा कर वहां भाजपा की ओर से लगाए गए ‘हेल्प डेस्क’ का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि इन केंद्रों पर वैक्सीन लगाने के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है और साथ ही जो लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका ख्याल रख रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें जूस, फल और अन्य सामग्रियों का भी वितरण किया गया।
 

Related Posts