YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

कसम पूरी होने के बाद इनेलो कार्यकर्ता ने साढ़े आठ साल बाद अपनी दाढ़ी कटवा ली 

कसम पूरी होने के बाद इनेलो कार्यकर्ता ने साढ़े आठ साल बाद अपनी दाढ़ी कटवा ली 

सिरसा । हरियाणा के सिरसा जिले में शख्स ने साढ़े आठ साल बाद अपनी दाढ़ी कटवा ली। दरअसल, गांव भरोखा में इनैलो कार्यकर्ता ने कसम ली थी कि जब तक इनेलो नेता ओपी चौटाला जेल से रिहा नहीं होते हैं, तब तक वहां दाढ़ी नहीं बनाएगा। अब इस शख्स ने अपनी दाढ़ी साढ़े आठ साल बाद कटवा ली है। दरअसल, 13 जनवरी 2013 को जेबीटी घोटाले मामले में दिल्ली की कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद गांव भरोखां निवासी ओम प्रकाश नाई ने अपनी दाढ़ी नहीं कटवाने की प्रतिज्ञा ली थी। ओम प्रकाश नाई ने ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद ही दाढ़ी कटवाने का प्रण लिया था। अब जब पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला को जेल से रिहा करने की बात सामने आई है,तब ओम प्रकाश नाई ने शुक्रवार को अपनी दाढ़ी कटवा ली। 
गांव भरोखां में शुक्रवार एक कार्यक्रम आयोजित किया हुआ, कार्यक्रम में इनेलो महिला प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे। सुनैना चौटाला ने इस मौके पर ओम प्रकाश नाई को 5100 रुपए देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी के इसतरह के बहुत मजबूत कार्यकर्ता है, जिनपर पार्टी को गर्व है। ओम प्रकाश नाई ने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पर जल्द हरियाणा में पार्टी के मजबूत होने का दावा किया है। 
ओम प्रकाश नाई ने बताया कि जब हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा हुई थी, उसी दिन से मायूस होकर उन्होंने दाढ़ी नहीं कटवाने की प्रतिज्ञा की थी, लेकिन पिछले दिनों जब कोर्ट ने ओम प्रकाश चौटाला को रिहा किया है और कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला के रिहा होने के बाद ही उन्होंने आज दाढ़ी कटवा ली है। 
 

Related Posts