YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अंडर 20 यूरेशिया एथलेटिक्स भारत को छह स्वर्ण

अंडर 20 यूरेशिया एथलेटिक्स भारत को छह स्वर्ण

भारतीय एथलीटों ने कजाखस्तान के अस्ताना में हुई अंडर 20 यूरेशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं। इस दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कजाखस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान, भारत और ताजिकिस्तान की अंडर 20 राष्ट्रीय टीमों ने भाग लिया। भारत के गुरविंदर सिंह ने लड़कों की 100 मीटर दौड़ में 10.42 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता जबकि विक्रांत पांचाल ने लड़कों की 400 मीटर दौड़ में 47.90 सेकेंड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। लड़कियों के 400 मीटर फाइनल में फ्लोरेंस बार्ला ने 54.73 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं श्रीकिरण ने लड़कों की 800 मीटर स्पर्धा में एक मिनट 54.62 के सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। लड़कों की भाला फेंक स्पर्धा में 74.55 मीटर की दूरी के साथ शीर्ष पर रहते हुए रोहित यादव ने भारत के लिए पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अब्दुल रजाक, प्रिस्किला डेनियल, फ्लोरेंस बार्ला और विक्रांत पांचाल की भारतीय टीम ने चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक तीन मिनट 30.58 सेकेंड के साथ जीता। वहीं लड़कों की 400 मीटर दौड़ में तीन रजत पदक अब्दुल को मिले, प्रिस्किला ने लड़कियों की 800 मीटर जबकि साहिल सिलवाल ने लड़कों की भाला फेंक में रजत हासिल किये। 

Related Posts