YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जेडीयू ने केंद्र सरकार के सांकेतिक भागीदारी के प्रस्ताव को किया नामंजूर

जेडीयू ने केंद्र सरकार के सांकेतिक भागीदारी के प्रस्ताव को किया नामंजूर

 देश में भाजपानीत नरेंद्र मोदी सरकरा गठन के बाद शपथ ग्रहण के बाद पटना वापस लौटे बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहती थी कि हम सरकार में सांकेतिक भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि हम सांकेतिक तौर पर सरकार में शामिल होना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से जब मुलाकात हुई थी, तो उन्होंने कहा था कि सभी घटक दलों को एक-एक सीट दे रहे हैं। उनकी बात से लगा कि वह एनडीए के घटक दलों को सिर्फ सांकेतिक भागीदारी देना चाहते थे। 
नीतीश कुमार ने कहा कि जब उन्होंने एक सीट की बात कही तो मैंने उन्हें कहा कि सांकेतिक भादीगारी की कोई जरूरत नहीं है।  भाजपा से मिलने के बाद हमने पार्टी में यह बात रखी। जेडीयू के पास छह राज्यसभा और 16 लोकसभा सांसद है। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी की बिहार की कोर टीम से हमने इस मुद्दे पर बात की। सभी ने कहा कि यह उचित नहीं है। संख्या के हिसाब से भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने इस खबर का भी खंडन किया कि जेडीयू ने तीन सीटों की मांग की थी। हमने कोई सीट नहीं मांगी थी। इसके अलावा नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव पर इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में मिलकर सरकार चला रहे हैं। बिहार के हित के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है। इसी के लिए सब कुछ किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत है। हम सभी उनके साथ हैं।   

Related Posts