YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

रेखा के गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आईं सपना चौधरी, वीडियो वायरल

रेखा के गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आईं सपना चौधरी, वीडियो वायरल

मुंबई । हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रेखा के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इससे पहले, सपना ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस किया था। अब वह सदाबहार अदाकारा रेखा के गाने पर डांस कर रही हैं। इस गाने में उनका डांस और स्टाइल दोनों हटकर हैं, और यह दोनों ही फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं। सपना चौधरी ने इस डांस वीडियो के साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जो फैन्स का खूब ध्यान खींच रहा है। सपना चौधरी ने इस वीडियो में लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। साथ ही शाइनी मेकअप और रेखा जैसी अदाएं उनकी पर्सनेलिटी पर चार चांद लगा रही हैं। सपना चौधरी के एक्सप्रेशन फैंस को दीवाना बना रहे हैं। वीडियो में सपना रेखा के मोस्ट पॉपुलर गाने 'इन आंखों के मस्ताने हजारों हैं' पर एक्शन करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि सपना का हाल ही में एक गाना 'लख्मी चंद की टेक'  रिलीज हुआ है। जिसपर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी के साथ आशीष नेहरा नजर आ रहे हैं। 'लख्मी चंद की टेक' गाने में सोमवीर कथूरवाल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में म्यूजिक गुलशन ने दिया है। वहीं इस गाने को नवीन विशू ने लिखा है। इस गाने को अनीश ने डायरेक्ट किया है। 
 

Related Posts