YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

भोजपुरी गाना 'राजा जानी' में पवन सिंह-अक्षरा सिंह की गजब केमेस्ट्री, यूट्यूब पर धमाल कर रहा गाना

भोजपुरी गाना 'राजा जानी' में पवन सिंह-अक्षरा सिंह की गजब केमेस्ट्री, यूट्यूब पर धमाल कर रहा गाना

मुंबई  भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और एक्सप्रेशन क्वीन अक्षरा सिंह  का ऑनस्क्रीन रोमांस दर्शकों को हमेशा पसंद आया है। इस जोड़ी का गाना यूट्यूब पर धमाल कर रहा है। पवन सिंह-अक्षरा का नया भोजपुरी गाना 'राजा जानी' रिलीज हुआ है और आते ही छा गया है। इस वीडियो सॉन्ग में दोनों के बीच गजब केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को एसआरके म्यूजिक पर रिलीज किया है। इसके बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने और इसे गाया भी पवन सिंह और अक्षरा ने है। कहा जा रहा है कि पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों से भोजपुरिया दर्शकों को हर बार झूमने पर मजबूर कर देते हैं। यही कारण है कि वो आज भोजपुरी के सबसे बड़े स्टार हैं और जब जोड़ी अक्षरा के साथ हो तो बात ही क्या है। उनकी खूबसूरती, उनका कातिलाना अंदाज और गजब का डांस लोगों के बीच खूब फेमस है। इस जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही इसका फिल्मांकन विदेश में किया है। 
साथ देने के लिए बैकग्राउंड डांसर्स भी लिए हैं, जो गाने को और भव्य बना रहा है। ये गाना आज ही सुबह रिलीज हुआ है। बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का गाना 'कुंवार वाला डीपी' रिलीज हुआ था जो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है। इस गाने को लाखों व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं। पवन सिंह  के साथ गाने को अंकिता सिंह ने गाया है। गाना 'कुंवार वाला डीपी' को पवन सिंह ने अंकिता सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाना बेहद खूबसूरत है। इसलिए लोगों का भरपूर प्यार भी गाने को मिल रहा है।
 

Related Posts