YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हरियाणा सरकार की महाभारत व गीता से वर्चुअल म्यूजियम की मूल संकल्पना 

हरियाणा सरकार की महाभारत व गीता से वर्चुअल म्यूजियम की मूल संकल्पना 

नई दिल्ली । केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कुरूक्षेत्र में  महाभारत व गीता से संदर्भित एक विश्वस्तरीय वर्चुअल म्यूजियम विकसित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हरियाणा प्रदेश की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों के संदर्भ में नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल केंद्रीय के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। बैढक में हरियाणा की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि हरियाणा सरकार की महाभारत व गीता से संदर्भित वर्चुअल म्यूजियम की मूल संकल्पना है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय भी इस संकल्पना से अत्यंत प्रभावित हुआ है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय व हरियाणा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कुरूक्षेत्र में महाभारत व गीता से संदर्भित एक विश्वस्तरीय वर्चुअल म्यूजियम विकसित किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों के संदर्भ में केंद्रीय पर्यटन राज्य से विचार-विमर्श हुआ है। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री द्वारा कई परियोजनाओं व बिंदुओं पर सहमती दी है।
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में अपने स्वयं के संसाधनों से बडे कार्य किए हैं। हरियाणा सरकार ने कृष्णा सर्किट-1 पूर्ण कर लिया है और कृष्णा सर्किट-2 की योजना तैयार की है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ हुई हरियाणा के मुख्यमंत्री की बैठक में कुरूक्षेत्र, आदिबद्री, राखी गढी, सांईस सिटी,एडवेंचर टूरिज्म व कुछ अन्य बिंदुओं पर विचार- विमर्श हुआ।  बैठक में केद्रीय पर्यटन मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अतिरिक्त हरियाणा के नगर एवं आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए के सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर मौजूद रहे। 
 

Related Posts