YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने साप्ताहिक बाजारों की फीस माफ की-महापौर

 पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने साप्ताहिक बाजारों की फीस माफ की-महापौर

नई दिल्ली । कोरोना महामारी में साप्ताहिक बाजार लगाने वालों को बड़ी राहत देते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने साप्ताहिक बाजारों पर लगने वाली फीस को 31 मार्च 2022 तक माफ कर दिया है। पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्याम सुंदर अग्रवाल ने आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की। इस दौरान स्थायी समिति अध्यक्ष, सत्यपाल सिंह और डेम्स समिति के अध्यक्ष, बीर सिंह पंवार भी उपस्थित रहे।
महापौर, श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के इस फैसले से करीब 55000 लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते साप्ताहिक बाजार लगाने वालों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
महापौर, श्री अग्रवाल ने कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में साप्ताहिक बाजार लगाने वालों और रेहड़ी-पटरी वालों की यथा संभव मदद कर रहा है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम पथकर विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आर्थिक रूप से मदद मुहैया करा रहा है। निगम द्वारा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 5312 पथकर विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को 10,000/- का ऋण प्रदान कराया जा चुका है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ पूर्वी दिल्ली नगर निगम साप्ताहिक बाजार लगाने वालो, रेहड़ी पटरी वालों और मजदूरों को राहत पहुंचाने में लगा है तो दूसरी तरफ दिल्ली सरकार उनकी मुश्किलों से बेपरवाह है। महापौर ने कहा कि लॉकडाउन के चलते दिल्ली में बाजारों के साथ साप्ताहिक बाजारों को भी बंद कर दिया गया था। अनलॉक की प्रक्रिया के तहत प्रमुख बाजारों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है लेकिन अब तक साप्ताहिक बाजारों को नहीं खोला गया है। महापौर ने कहा कि साप्ताहिक बाजार लगाने वालों की आर्थिक क्षमता बहुत कम है और लॉकडाउन के कारण उनका जीवन बेहद कठिन हो गया है। लाखों लोगों पर आजीविका का संकट है लेकिन दिल्ली सरकार इनके प्रति उदासीन बनी हुई है। महापौर ने मांग की है कि जब बाजारों को खोलने का निर्णय लिया गया है तो साप्ताहिक बाजारों को भी कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने की शर्तों की साथ खोल देना चाहिए। ताकि लाखों लोगों अपना गुजारा कर सकें।
 

Related Posts