YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

  मानसून के इन्तजार में तप रही है दिल्ली 

  मानसून के इन्तजार में तप रही है दिल्ली 

नई दिल्ली ।  मानसून के इन्तजार में देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है। यहाँ अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसे सीवियर हीट वेव की संज्ञा दी है। दिल्ली में मंगलवार को भी पारा सफदरजंग आर्ब्जवेटरी में 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया था। जबकि कई अन्य इलाकों में पारा 44-45 डिग्री के आसपास भी पहुंच गया था। मौसम विज्ञानी पहले ही कह चुके हैं कि तापमान बढ़ने के कारण राजधानी में मानसून आने में और देरी हो सकती है।
सामान्यतया दिल्ली में 20 जून तक ही भीषण गर्मी का कहर रहता है, लेकिन इस बार देर तक गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अपने सामान्य समय से दो सप्ताह पहले पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में पहुंच गया है, लेकिन दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मानसून का पहुंचना अभी बाकी है। मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुजर रही है। मानसून की रफ्तार में अभी कोई तेजी नहीं दिखी है। 

Related Posts